राजनीतिक दलों में आरटीआइ : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, चुनाव आयोग व छह दलों को जारी किया नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार, चुनाव आयोग व छह राष्ट्रीय पार्टियों को राजनीतिक दलों में सूचना का अधिकार कानून लागू नहीं किये जाने के संबंध में नोटिस जारी किया है. शीर्ष अदालत ने यह नोटिस एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म और चर्चित आरटीआइ कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल की याचिका पर जारी किया. इस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार, चुनाव आयोग व छह राष्ट्रीय पार्टियों को राजनीतिक दलों में सूचना का अधिकार कानून लागू नहीं किये जाने के संबंध में नोटिस जारी किया है. शीर्ष अदालत ने यह नोटिस एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म और चर्चित आरटीआइ कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल की याचिका पर जारी किया.
इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि दो साल पहले केंद्रीय सूचना आयोग ने राजनीतिक दलों को अपने यहां आटीआइ लागू करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इस आदेश की अवहेलना की. उन्होंने कहा कि चूंकि केंद्रीय सूचना आयोग संबंधित पार्टियों के खिलाफ अवमानना का मामला नहीं चला सकता है, ऐसे में इस मामले के लिए अदालत में अपील की गयी थी, जिसके बाद यह निर्देश आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










