मधेपुरा के 46वें स्थापना दिवस पर कला भवन में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Published by : Shruti Kumari Updated At : 10 May 2026 9:37 AM

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति देते कलाकार

कार्यक्रम का उद्घाटन आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से भर उठा

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा: जिले के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार देर शाम जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में समारोह-2026 के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से भर उठा.

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. लोकगीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया. कलाकारों की प्रस्तुति में मधेपुरा की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.

इस अवसर पर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं है, बल्कि यह जिले की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों का प्रतीक है. उन्होंने मधेपुरा के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा पर भी प्रकाश डाला.

वहीं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि मधेपुरा लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रशासन जनकल्याण एवं समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन