सड़क हादसे में छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

कल्याणी. हरिणघाटा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेपुर के दुइलार मोड़ के पास ट्रक के धक्के से एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र की शिनाख्त गौरव मल्लिक (13) के रूप में हुई है. घटना के बाद गुस्साये स्थानीय लोग रास्ते को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने जाम हटाया. गौरव […]

विज्ञापन

कल्याणी. हरिणघाटा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेपुर के दुइलार मोड़ के पास ट्रक के धक्के से एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र की शिनाख्त गौरव मल्लिक (13) के रूप में हुई है. घटना के बाद गुस्साये स्थानीय लोग रास्ते को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने जाम हटाया. गौरव फतेपुर हाइस्कूल में छठी कक्षा का छात्र था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बैंक लूटने की कोशिशकल्याणी. रानाघाट शहर के चौरंगी के रवींद्र सरणी स्थित गैर सरकारी बैंक पीपुल्स बैंक का ताला तोड़ कर लूटने की कोशिश बदमाशों ने की. हालांकि किसी कारण बैंक लूटने में बदमाश कामयाब नहीं हो पाये. वहीं पास में ही दो थोक दवा दुकानों के शटर तोड़ कर लुटेरे नकद लेकर फरार हो गये. दुकानों के मालिक गौरांग साहा एवं बाबुलाला सरकार ने बताया कि कई लाख रुपयों की चोरी हुई. लुटेरों ने सीसीटीवी को भी तोड़ दिया. वहीं पास के दुकान एवं घरों पर हमला कर लुटेरों ने कई लाख की चोरी की. इलाके के लोगों में आतंक व्याप्त है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रिक्शा चालकों ने ज्ञापन सौंपाकल्याणी. रिक्शा चालकों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. चालकों का आरोप है कि टोटो रिक्शा के कारण हमारा परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. पालिका की तरफ से चालकों की कठिनाइयों को दूर करने का आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola