Imran Khan Arrest: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को किया रद्द, कहा- तुरंत करो रिहा
Pakistan Supreme Court ordered release Imran Khan पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए शीर्ष कोर्ट ने रद्द कर दिया.
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए शीर्ष कोर्ट ने रद्द कर दिया है और उसने इमरान खान को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया. मालूम हो इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात उत्पन्न हो गये थे.
हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी पेशी
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद इमरान खान को शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. शीर्ष कोर्ट इमरान खान की गिरप्तारी पर नाराजगी जाहिर करने हुए कहा, कोर्ट से किसी को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एक घंटे में इमरान खान को कोर्ट में पेश करो
इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने हुए सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को पूर्व प्रधानमंत्री को एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया. इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि एजेंसी ने अदालत परिसर में प्रवेश कर और रजिस्ट्रार की अनुमति के बिना खान को गिरफ्तार कर अदालत की अवमानना की है. प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल, न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मजहर और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह की तीन सदस्यीय पीठ ने यह निर्देश जारी किया.
Pakistan Tehreek-e-Insaf's (PTI) Chairman Imran Khan's arrest has been declared “illegal” by Supreme Court which also ordered that he be released "immediately". He has been ordered to appear in Islamabad High Court tomorrow, reports Pakistan media ARY NEWS and Geo TV pic.twitter.com/edbViBlHd8
— ANI (@ANI) May 11, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर से गिरफ्तार किए जाने के तरीके पर नाराजगी जताई. डॉन के अनुसार प्रधान न्यायाधीश ने सवाल किया, अगर 90 लोग परिसर में प्रवेश कर जाते हैं तो अदालत की क्या गरिमा रह जाती है? अदालत परिसर से किसी व्यक्ति को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है? उन्होंने कहा, विगत में, अदालत के अंदर तोड़फोड़ को लेकर वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अगर किसी व्यक्ति ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है, तो उसे गिरफ्तार करने का क्या मतलब है?
सुप्रीम कोर्ट ने एनएबी को लगायी कड़ी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, एनएबी ने कोर्ट की अवमानना की है. गिरफ्तारी से पहले ब्यूरो को अदालत के रजिस्ट्रार से अनुमति लेनी चाहिए थी. अदालत के कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया.
हिंसा में 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी. हिंसा इतनी भड़की कि इस्लामाबाद और तीन प्रांतों में सेना बुलानी पड़ी.
इमरान खान के करीबी सहायक शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार
पाकिस्तान में हिंसा के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहायक एवं पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन को भड़काने तथा शांति को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पीटीआई ने दावा किया कि कुरैशी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि अभी तक पीटीआई नेता कुरैशी, असद उमर, फवाद चौधरी, जमशेद इकबाल चीमा, फलकनाज चित्राली, मुसर्रत जमशेद चीमा और मलीका बुखारी को गिरफ्तार किया गया है.
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भारी हिंसा
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गये हैं. पीटीआई के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने लाहौर, कराची और सिंध में जगह-जगह पर तोड़फोड़ और आगजनी की. पेशावर में पाकिस्तान रेडियो की इमारत पर प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ किये. गिरफ्तारी से गुस्साए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान के समर्थक सेना के जनरल हेडक्वार्टर्स में घुस गए थे. उन्होंने सेना के वाहनों तथा प्रतिष्ठानों पर हमला करते हुए लाहौर कोर कमांडर के आवास को आग लगा दी थी.
1500 पीटीआई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा
पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनकी पार्टी के 1,500 कार्यकर्ताओं पर लाहौर में सेना के एक शीर्ष अधिकारी के आवास पर हमला करने तथा उसे आग लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










