पाकिस्तान : सिनेमाघर में विस्फोट, 12की मौत, 20 घायल

Published at :11 Feb 2014 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान : सिनेमाघर में विस्फोट, 12की मौत, 20 घायल

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत इलाके के एक सिनेमाघर में हुए तीन बम विस्फोटों में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. विस्फोट पेशावर के सबसे पुराने सिनेमाघर शमा सिनेमा में हुआ. पजागी रोड स्थित इस सिनेमाघर के मालिक प्रभावशाली बिलोउर परिवार है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि […]

विज्ञापन

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत इलाके के एक सिनेमाघर में हुए तीन बम विस्फोटों में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. विस्फोट पेशावर के सबसे पुराने सिनेमाघर शमा सिनेमा में हुआ. पजागी रोड स्थित इस सिनेमाघर के मालिक प्रभावशाली बिलोउर परिवार है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक हथगोला मुख्य द्वार पर फेंका गया जबकि दो सिनेमाघर के भीतर फेंके गए.

सरकारी लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 12 शव मिले हैं जबकि 20 लोग घायल अवस्था में लाए गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के वक्त 60-80 लोग सिनेमा देख रहे थे. बिलोउर परिवार के कई सदस्य धर्मनिरपेक्ष रुख वाली आवामी नेशनल पार्टी के सदस्य हैं. इस सिनेमाघर में भारतीय फिल्मों का भी प्रदर्शन होता है.

पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के मालिकों को शमा सिनेमा पर उग्रवादियों के संभावित हमलों की धमकियां मिलती रही हैं. दो फरवरी के बाद पेशावर में दूसरी बार सिनेमाघर को निशाना बनाया गया है. दो फरवरी को एक सिनेमाघर के भीतर हुए दो बम विस्फोटों में पांच लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी सिनेमाघर मालिकों को सुरक्षा चेतावनी जारी कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है और उन्होंने भी इसे स्वीकार किया है. अभी तक किसी समूह या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola