मलाला ‘बाल नोबेल पुरस्कार’ के लिए नामित

लंदन : बालिका शिक्षा के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई उन तीन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें ‘बाल नोबेल पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है. गौरतलब है कि 2012 में तालिबान ने उनकी हत्या की कोशिश की थी जिसमें वह बच गई थी. 16 वर्षीय मलाला को अमेरिका के जॉन वुड […]
लंदन : बालिका शिक्षा के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई उन तीन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें ‘बाल नोबेल पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है. गौरतलब है कि 2012 में तालिबान ने उनकी हत्या की कोशिश की थी जिसमें वह बच गई थी. 16 वर्षीय मलाला को अमेरिका के जॉन वुड और नेपाली बाल अधिकार कार्यकर्ता इंदिरा रानामगर के साथ 2014 के ‘वर्ल्ड चिल्ड्रेंस प्राइज’ के लिए चुना गया है.
वर्ल्ड चिल्ड्रेंस प्राइज चाइल्ड जूरी में दुनिया भर के 15 बच्चे सदस्य हैं. यह जूरी पुरस्कार के लिए तीन अंतिम उम्मीदवारों का चयन करती है. स्वीडन आधारित एक संगठन यह पुरस्कार प्रदान करता है. वर्ल्ड चिल्ड्रेंस प्राइज वेबसाइट ने कहा है कि अपने परिवार के साथ फिलहाल ब्रिटेन में रह रही मलाला को बालिका शिक्षा का अधिकार के लिए काम करने को लेकर नामित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










