शरीफ ने तालिबान के साथ शांति वार्ता का एक और प्रयास किया

Published at :29 Jan 2014 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
शरीफ ने तालिबान के साथ शांति वार्ता का एक और प्रयास किया

इस्लामाबादः पाकिस्तान तालिबान के साथ विफल वार्ता के संबंध में एक और मौका दिए जाने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के साथ शांति वार्ता की देखरेख के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया. इसके साथ ही शरीफ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उन्हें हमले […]

विज्ञापन

इस्लामाबादः पाकिस्तान तालिबान के साथ विफल वार्ता के संबंध में एक और मौका दिए जाने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के साथ शांति वार्ता की देखरेख के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया.

इसके साथ ही शरीफ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उन्हें हमले रोकने होंगे जिनमें हाल ही में तेजी आयी है. शरीफ के बयान पर तालिबान के प्रवक्ता शाहिदुल्ला शाहिद ने कहा कि उसका संगठन शूरा की बैठक में सरकार के फैसले पर विचार करेगी और अगले कुछ दिनों में इस मामले पर फैसला किया जाएगा.

शाहिद ने कहा, ‘‘हम सरकार की ओर दिखाई गई गंभीरता के आधार पर सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं.’’ शरीफ ने नेशनल असेम्बली में कहा, ‘‘ इस स्थिति को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. शांति कोई पसंद नहीं है बल्कि हमारा लक्ष्य है किसी भी सूरत में शांति स्थापित की जाएगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आतंकी हमले बंद होने चाहिए. आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते.’’ उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मामले में पूरी सरकार एक मत है.उन्होंने कहा, ‘‘ हम शांति को एक और मौका देना चाहते हैं.’’ शरीफ ने कहा कि आल पार्टी कांफ्रेंस ने फैसला किया है कि वार्ता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola