नाइजीरियाई आतंकवादियों ने ली अमेरिकी नाविकों के अपहरण की जिम्मेदारी

Published at :18 Nov 2013 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरियाई आतंकवादियों ने ली अमेरिकी नाविकों के अपहरण की जिम्मेदारी

लागोस : नाइजीरियाई विद्रोहियों ने तेल समृद्ध नाइजर डेल्टा के समुद्री तट से फिरौती के लिए दो अमेरिकी नाविकों के अपहरण की जिम्मेदारी स्वीकार की है. नाइजर डेल्टा के मूवमेंट फॉर द इमैन्सिपेशन द्वारा कल जारी एक बयान में दावा किया गया है कि नाविकों की फिरौती के बदले उन्हें 20 लाख डॉलर मिले हैं, […]

विज्ञापन

लागोस : नाइजीरियाई विद्रोहियों ने तेल समृद्ध नाइजर डेल्टा के समुद्री तट से फिरौती के लिए दो अमेरिकी नाविकों के अपहरण की जिम्मेदारी स्वीकार की है.

नाइजर डेल्टा के मूवमेंट फॉर इमैन्सिपेशन द्वारा कल जारी एक बयान में दावा किया गया है कि नाविकों की फिरौती के बदले उन्हें 20 लाख डॉलर मिले हैं, जिसमें से अधिकांश राशि नाइजीरियाई अधिकारियों ने दी है.अमेरिकी अधिकारियों ने नाविकों की पहचान कैप्टन और मुख्य इंजीनियर के तौर पर की है.

विश्लेषकों का मानना है कि आतंकवादी समूह के सामरिक क्षमता में काफी कमी आयी है लेकिन नाइजर डेल्टा में तेल पाइपलाइनों पर हमला और अपहरण की घटनाएं अभी भी आम बात है.एक बार फिरौती की राशि मिल जाने के बाद बंधक बनाये गये लगभग सभी विदेशियों को रिहा कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola