माली होटल हमले में मारे गये बंदूकधारियों की फोटो जारी

Published at :24 Nov 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
माली होटल हमले में मारे गये बंदूकधारियों की फोटो जारी

बमाको : सरकारी मीडिया ने माली की राजधानी के एक लग्जरी होटल में मारे गये दो हमलावरों की तस्वीरें जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि इन बंदूकधारियों को जानने वाला व्यक्ति उनके बारे में सूचना मुहैया कराए. गृह मंत्रालय में कैप्टन बाबा सिसे ने बताया कि रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार को […]

विज्ञापन

बमाको : सरकारी मीडिया ने माली की राजधानी के एक लग्जरी होटल में मारे गये दो हमलावरों की तस्वीरें जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि इन बंदूकधारियों को जानने वाला व्यक्ति उनके बारे में सूचना मुहैया कराए. गृह मंत्रालय में कैप्टन बाबा सिसे ने बताया कि रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद इन दोनों युवकों के चित्र लिये गये थे. बंदूकधारियों पर जब हमला किया गया तो उन्होंने अरबी भाषा में कहा था, ‘अल्लाह महान है.’ पश्चिमी अफ्रीकी देश की राजधानी में सात घंटे से अधिक की घेरेबंदी के बाद सुरक्षा बलों की गोलीमारी में दोनों बंदूकधारी मारे गये थे. अधिकारियों ने फोन नंबर भी दिये हैं और लोगों से अपील की है कि उनके संबंध में कोई भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति उन्हें फोन करे.

न्यूज साइट अल-अखबार के अनुसार हमले की पहले जिम्मेदारी लेने वाले इस्लामी कट्टरपंथी समूह ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में बंदूकधारियों की पहचान की हैं अल अखबार द्वारा गत रविवार को पोस्ट की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी संगठन अल-मुराबितून या द सेंटीनेल्स ने अपने बयान में होटल हमले में शामिल बंदूकधारियों की शिनाख्त अब्दुल हकीम अल-अंसारी और मोआद अल-अंसारी के रूप में की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola