इराक हिंसा में 61 लोगों की मौत

बगदाद : इराक में आज हिंसा की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों के अनुसार हिंसा की अधिकतर घटनाएं राजधानी के आसपास हुयी. उन्होंने बताया कि बगदाद के विभिन्न इलाकों में कार बम विस्फोटों की नौ घटनाएं हुयी. उधर उत्तरी इराक में मोसुल शहर के पास एक आत्मघाती […]
बगदाद : इराक में आज हिंसा की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों के अनुसार हिंसा की अधिकतर घटनाएं राजधानी के आसपास हुयी. उन्होंने बताया कि बगदाद के विभिन्न इलाकों में कार बम विस्फोटों की नौ घटनाएं हुयी.
उधर उत्तरी इराक में मोसुल शहर के पास एक आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस घटना के कुछ घंटे बाद ही एक और आत्मघाती हमला हुआ. देश में हुयी हिंसा की अलग अलग घटनाओं में कम से कम 61 लोगों के मारे जाने की खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










