तेल टैंकर में विस्फोट में सात व्यक्तियों की मौत

Published at :12 Oct 2013 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
तेल टैंकर में विस्फोट में सात व्यक्तियों की मौत

बीजिंग: चीन के पूर्वी ङोजियांग प्रांत में आज एक टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. इससे योंगजियांग नदी में अज्ञात मात्र में तेल का रिसाव हुआ. संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि यह दुर्घटना निंगबो के ङोनहई जिले में उस समय […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन के पूर्वी ङोजियांग प्रांत में आज एक टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. इससे योंगजियांग नदी में अज्ञात मात्र में तेल का रिसाव हुआ. संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि यह दुर्घटना निंगबो के ङोनहई जिले में उस समय हुई जब 300 टन वजनी पोत की मरम्मत का कार्य चल रहा था.इसमें कहा गया है कि सात मौतों की पुष्टि के अलावा एक व्यक्ति उस समय घायल हो गया जब टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गई.

शिन्हुआ ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका. आग के कारणों की जांच की जा रही है.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि छह पोत घटनास्थल पर तेल रिसाव से निपट रहे हैं. 130.96 किलोमीटर लंबी योंगजियांग नदी निंगबो शहर के लिए जल का एक प्रमुख स्नेत है. इस शहर की जनसंख्या 70 लाख से अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola