बो शिलाई ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील की

Published at :24 Sep 2013 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
बो शिलाई ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील की

बीजिंग : भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में बदनाम हुए पूर्व कम्युनिस्ट नेता बो शिलाई ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ आज अपील दायर कर दी. बो (64) को जिनान इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने कल भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. उम्रकैद की सजा के साथ […]

विज्ञापन

बीजिंग : भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में बदनाम हुए पूर्व कम्युनिस्ट नेता बो शिलाई ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ आज अपील दायर कर दी. बो (64) को जिनान इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने कल भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. उम्रकैद की सजा के साथ उनके राजनीतिक अधिकारों को छीन लिया गया तथा संपत्तियां जब्त कर ली गईं.

सीएनएन के अनुसार बो ने अदालत के फैसले के खिलाफ प्रांत के उच्च न्यायालय में अपील दायर कर दी है. इस उपरी अदालत का फैसला अंतिम होगा. जानकारों का कहना है कि उपरी अदालत से इस फैसले का अनुमोदन हो जाने की स्थिति में उम्रकैद की सजा पाए बो अब राष्ट्रपति शी चिनफिंग के 2022 में पदमुक्त होने से पहले जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola