बेरुत में कार बम विस्फोट,18 मरे

Updated at :16 Aug 2013 8:53 AM
विज्ञापन
बेरुत में कार बम विस्फोट,18 मरे

बेरुत : लेबनान के शिया गुट हिजबुल्ला का गढ़ समझे जाने वाले बेरुत में एक भीषण कार बम विस्फोट से 18 लोगों की मौत हो गई.हिजबुल्ला सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन कर रहा है और असद के खिलाफ चल रहे आंदोलन को दबाने में वहां की सेना की सहायता कर रहा है. […]

विज्ञापन

बेरुत : लेबनान के शिया गुट हिजबुल्ला का गढ़ समझे जाने वाले बेरुत में एक भीषण कार बम विस्फोट से 18 लोगों की मौत हो गई.हिजबुल्ला सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन कर रहा है और असद के खिलाफ चल रहे आंदोलन को दबाने में वहां की सेना की सहायता कर रहा है. हिजबुल्ला की इस कार्रवाई से सीरियाई विद्रोही नाराज हैं. विस्फोट की जिम्मेदारी जिस गुट ने ली है, समझा जाता है कि वह सीरियाई विद्रोहियों का गुट है.

लेबनान की राजधानी और घनी आबादी वाले बेरुत में यह विस्फोट कल हुआ. देश में 1975 से 1990 के बीच हुए गृह युद्ध के दौरान अक्सर बम विस्फोट होते थे और कल हुए इस विस्फोट ने लोगों को उस दौर की याद दिला दी. लेबनान के रेड क्रॉस के अनुसार, विस्फोट में 18 लोग मारे गए और 245 घायल हो गए। विस्फोट के बाद आसमान में काला धुआं फैल गया, इमारतों को गहरा नुकसान पहुंचा, कई कारें जल गईं और मलबे का ढेर लग गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola