हत्या के आरोप से बरी हुए हुए मिस्त्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक

काहिरा (मिस्त्र): मिस्त्र की एक अदालत ने आज पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को हत्या के आरोपों से बरी कर दिया है. इस्त्राइल की जेरुशलम पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक होस्नी मुबारक पर साल 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप था, जिसकी सुनवायी चल रही थी. ये हत्याएं मुबारक के राष्ट्रपति […]
काहिरा (मिस्त्र): मिस्त्र की एक अदालत ने आज पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को हत्या के आरोपों से बरी कर दिया है. इस्त्राइल की जेरुशलम पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक होस्नी मुबारक पर साल 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप था, जिसकी सुनवायी चल रही थी. ये हत्याएं मुबारक के राष्ट्रपति रहने के दौरान हुई थीं. गौरतलब है कि 2011 में मिस्त्र में हुए जन-विद्रोह के कारण मुबारक के तीन दशक के शासन का अंत हो गया था. जेरुशलम पोस्ट के मुताबिक सुनवायी के दौरान अदालत का कमरा लोगों की भीड़ से ठसाठस भरा हुआ था और अदालत का फैसला होस्नी मुबारक के पक्ष में आने के बाद पूरे कोर्टरूम में खुशी का माहौल छा गया. मिस्त्र की राजधानी काहिरा के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी पूर्व राष्ट्रपति मुबारक के बरी होने के फैसले पर जश्न मनाने की खबर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










