डब्ल्यूएचओ ने कहा,पश्चिमी अफ्रीका में अभी भी ‘गंभीर चिंता’ का विषय है इबोला

Published at :24 Oct 2014 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ ने कहा,पश्चिमी अफ्रीका में अभी भी ‘गंभीर चिंता’ का विषय है इबोला

जिनेवा : इबोला के शीर्ष विशेषज्ञोंे ने पश्चिमी अफ्रीका में इबोला महामारी के गहराते प्रकोप पर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं. इस बीमारी का संक्रमण लगभग 10 हजार लोगों में फैल चुका है और मरने वालों की संख्या 4900 के करीब पहुंच चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस घातक रक्तस्रावी बुखार पर आपात बैठक […]

विज्ञापन

जिनेवा : इबोला के शीर्ष विशेषज्ञोंे ने पश्चिमी अफ्रीका में इबोला महामारी के गहराते प्रकोप पर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं. इस बीमारी का संक्रमण लगभग 10 हजार लोगों में फैल चुका है और मरने वालों की संख्या 4900 के करीब पहुंच चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस घातक रक्तस्रावी बुखार पर आपात बैठक के बाद कहा कि इस बीमारी से बहुत अधिक प्रभावित हुए देशों- गुनिया, लाइबेरिया और सियरा लियोन में मामलों की संख्या में तेज वृद्धि होने की वजह से यहां की स्थिति ‘‘अभी भी गंभीर चिंता’’ का विषय बनी हुई है.

इसी दौरान अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख ने आज कहा है कि वह इबोला से प्रभावित लाइबेरिया, सियरा लियोन और गुनिया में एक हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को भेजेगा. एन दलामिनी जुमा ने फ्रीटाउन में संवाददाताओं को बताया, ‘‘कई अफ्रीकी सदस्य देशों ने संकल्प किया है कि वे लाइबेरिया, सियरा लियोन, गुनिया और कांगो में लगभग एक हजार स्वास्थ्य कर्मियों को तीन समूहों में भेजेंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola