ePaper

Swiggy ने जब पनीर चिली की जगह चिकन चिली कर दिया डिलीवर, जानें फिर क्या हुआ

Updated at : 25 Apr 2024 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Swiggy ने जब पनीर चिली की जगह चिकन चिली कर दिया डिलीवर, जानें फिर क्या हुआ

When Swiggy delivered chicken chilli instead of paneer chilli, what happened next - पीड़ित शख्स ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट ने बिना जांचे ऑर्डर पैक कर दिया और डिलीवरी बॉय ने ध्यान नहीं दिया. शख्स ने रेस्टोरेंट के संचालक और स्विगी डिलीवरी बॉय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Swiggy delivered chicken chilli instead of paneer chilli : मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स ने एक फूड डिलीवरी ऐप के जरिये रेस्तरां से ड्राई पनीर चिली का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें इसके बदले चिकन चिली मिला. उन्होंने कहा कि जब हमने खाना शुरू किया, तो मेरी पत्नी ने कहा कि इसका स्वाद अजीब है. मैंने बॉक्स चेक किया तो पाया कि रेस्तरां ने हमें पनीर चिली के बजाय चिकन चिली भेजा था. इस बात का पता चलते ही उनकी पत्नी को उल्टी होने लगी. पीड़ित शख्स ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट ने बिना जांचे ऑर्डर पैक कर दिया और डिलीवरी बॉय ने भी ध्यान नहीं दिया. पीड़ित शख्स ने रेस्टोरेंट के संचालक और स्विगी डिलीवरी बॉय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola