20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची की सौम्या एक बार फिर दिखेंगी टीवी पर

रांची : डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर फेम रांची की सौम्या राय एक बार फिर छोटे परदे के रियल्टी शो में दिखेंगी. एंड टीवी पर प्रसारित डांस रियल्टी शो, सो यू थिंक यू कैन डांस पर ऑल स्टार सेलिब्रेट आर्टिस्ट के रूप में परफॉरमेंस करेंगी़ एंड टीवी की ओर से सौम्या को 20 जून को […]

रांची : डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर फेम रांची की सौम्या राय एक बार फिर छोटे परदे के रियल्टी शो में दिखेंगी. एंड टीवी पर प्रसारित डांस रियल्टी शो, सो यू थिंक यू कैन डांस पर ऑल स्टार सेलिब्रेट आर्टिस्ट के रूप में परफॉरमेंस करेंगी़ एंड टीवी की ओर से सौम्या को 20 जून को मुंबई बुलाया गया था और अभी उसकी शूटिंग चल रही है.
इसका प्रसारण अगले सप्ताह शनिवार और रविवार को रात साढ़े आठ बजे होगा. इससे पहले सौम्या सोनी चैनल के डांस रियाल्टी शो बुगी वुगी और जीटीवी के डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें