Mahashivratri 2023 Date: इस दिन है महाशिवरात्रि, जानें पूजा के चार प्रहर, मुहूर्त, उपाय और मंत्र
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Feb 2023 3:29 PM
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस दिन शुभ योग में किया गया शिव पूजन विशेष रूप से फलदायी होता है. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा.
Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग की पूजा (Shivling Puja) से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है. साथ ही दुःख, संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं. वहीं, अविवाहितों की शादी के भी योग बनते हैं.
महाशिवरात्रि 2023 फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 पर शुरू हो रही है और अगले दिन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी.
महाशिवरात्रि 4 प्रहर के शुभ मुहूर्त और मंत्र
18 फरवरी 2023
प्रथम प्रहर
शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 31 मिनट तक
मंत्र : ‘ॐ ह्रीं ईशानाय नम:’
उपाय : शिवलिंग को दूध चढ़ाएं
Also Read: Maha shivratri 2023: शिवरात्रि पर शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने में भूलकर भी न करें ये गलतियां
रात्रि 9 बजकर 31 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक (19 फरवरी)
मंत्र : ‘ॐ ह्रीं अघोराय नम:’
उपाय : शिवलिंग को दही चढ़ाएं
फल : संतान सुख और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.
अर्धरात्रि 12 बजकर 42 मिनट से प्रात: 3 बजकर 51 मिनट तक (19 फरवरी)
मंत्र : ‘ॐ ह्रीं वामदेवाय नम:’
उपाय : शिवलिंग को घी चढ़ाएं
फल : धनलक्ष्मी आकर्षित होगी, नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी.
प्रात: 3 बजकर 52 मिनट से सुबह 7 बज कर 1 मिनट तक
मंत्र : ‘ॐ ह्रीं सद्योजाताय नमः:
उपाय : शिवलिंग को शहद चढ़ाएं
फल : अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है.
यदि आप महाशिवरात्रि (शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर) में व्रत करते हैं तो आपके लिए इस व्रत का पारण करना भी जरूरी है. इस व्रत का पारण आप 19 फरवरी, रविवार के दिन कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि व्रत का पारण मुहूर्त -19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
-
यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं तो एक दिन पहले से ही व्रत का पालन करें और तामसिक भोजन न करें.
-
चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त होकर स्वच्छ कपड़े पहनें.
-
इस दिन यदि आप मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो आपके लिए फलदायी होगा.
-
लेकिन आप घर में भी शिव पूजन कर सकते हैं. इसके लिए शिवलिंग को कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं.
-
पूरे दिन व्रत का पालन करें और फलाहार ग्रहण करें.
-
माता पार्वती समेत शिव पूजन करें और घर में रुद्राभिषेक का आयोजन करें.
-
शिव मंत्रों का जापकरते हुए पूजन संपन्न करें और पूजन के बाद आरती जरूर करें.
-
इस दिन रात्रि के चार प्रहर पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. इसलिए रात्रि में अवश्य पूजन करें.
-
अगले दिन व्रत का पारण किसी शिव मंदिर में जाकर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










