Salaar Vs Dunki:एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की डंकी ने प्रभास की सालार को छोड़ा पीछे,रिलीज होने में बचे 3 दिन
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Dec 2023 9:54 AM
Salaar Vs Dunki: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की सालार का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है. इस साल की सबसे बड़ी क्लैश भी कहा जा रहा है. डंकी जहां 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है और सिर्फ एक दिन बाद यानी 22 दिसबंर को सालार रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग का क्या हाल है, आपको बताते है.

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की सालार को लेकर कहा जा रहा है कि ये इस साल की सबसे बड़ी क्लैश है. दोनों फिल्में एक दिन के आगे-पीछे में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में शाहरुख खान अलग अंदाज में दिखेंगे. एडवांस बुकिंग के आंकड़े जारी करते हुए Sacnilk ने एक रिपोर्ट में बताया है कि डंकी की 4 करोड़ 45 लाख रुपये की टिकटें एडवांस में बुक हो गई है.

फिल्म ‘डंकी’ की कहानी पलायन की है. इसके किरदार बेहतर जिंदगी के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे देश जाते हैं, लेकिन फिर वह अपने घर वापस आना चाहते हैं.

Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की सालार ने सभी वर्जन्स को मिलाकर अबतक 3 करोड़ 58 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में शाहरुख की डंकी सालार से आगे निकल गई है.

प्रभाष के साथ-साथ सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हसन और जगतपति बाबू इसमें नजर आएंगे. वहीं, कहा जा रहा है कि केजीएफ फेम यश भी इसमें नजर आएंगे.

शाहरुख खान एक इवेंट में डंकी की कहानी को लेकर कहा कि, ‘मुझे नहीं पता. राजू हिरानी साहब ने भी कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई. जब हमने फिल्म पूरी की और इसे पहली बार देखा, हमको ऐसा लगा राजू हिरानी साहब ने एक प्रेम कहानी बना दी है जो सदियों तक फैली हुई है.

शाहरुख खान ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि ये प्यार की कहानी है, इसमें एक्शन है जो राजू हिरानी ने कभी डाला नहीं है. दोनों सारे सीक्वेंस ऐसे हैं जो मुझे लगता है कि मैंने नहीं किए हैं.

फिल्म पठान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 543 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और वैश्विक कमाई 1,050 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम थे.

जवान ने 1,148.32 करोड़ रुपये का चौंका देने वाला वैश्विक बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन हासिल किया है, जिसमें भारत से 761.98 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आए थे.

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल था.
Also Read: Dunki First Movie Review: शाहरुख-राजकुमार हिरानी की डंकी की कहानी होगी सबसे हटकर और अलग, पहला रिव्यू आया सामनेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










