सोशल मीडिया पर लिखते समय बरतें सावधानी
Updated at : 23 Jan 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

भारत में फेसबुक ने पोस्टों के लिए ‘क्षेत्रीय स्तर पर गैरकानूनी’ कैटेगरी रखी है. इसके अंतर्गत लगभग 20 ऐसे बिंदु हैं, जिनका कुछ भी पोस्ट करने से पहले ध्यान रखना जरूरी है. इसमें खासकर ऐसी पोस्टें आती हैं, जिसमें कश्मीर संबंधित विवादित टिप्पणी हो, किसी भी धर्म के प्रतीकों का मजाक उड़ाया गया हो या […]
विज्ञापन
भारत में फेसबुक ने पोस्टों के लिए ‘क्षेत्रीय स्तर पर गैरकानूनी’ कैटेगरी रखी है. इसके अंतर्गत लगभग 20 ऐसे बिंदु हैं, जिनका कुछ भी पोस्ट करने से पहले ध्यान रखना जरूरी है.
इसमें खासकर ऐसी पोस्टें आती हैं, जिसमें कश्मीर संबंधित विवादित टिप्पणी हो, किसी भी धर्म के प्रतीकों का मजाक उड़ाया गया हो या राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया हो. फेसबुक के कंटेट रिव्यूअर ऐसी पोस्टों की जांच करते हैं. इसके बाद, ऐसे कंटेंट फेसबुक के एल्गोरिदम सिस्टम द्वारा स्वतः किसी गलत शब्द या चित्र के इस्तेमाल की दशा में मार्क किये जाते हैं.
फेसबुक ने इसके पूर्णकालिक कांट्रैक्ट पर काम करने वाले 15,000 कर्मचारियों की टीम भर्ती की है, जो किसी पोस्ट की फेसबुक पर बने रहने की गुणवत्ता की जांच करते हैं. इसके लिए फेसबुक की अपनी ग्लोबल पॉलिसी है. इसका खुलासा इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




