बच्चों के लिए दादी-नानी की कहानियां अब मोबाइल एप पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 12:09 PM
नयी दिल्ली : बच्चे 1980-90 के दशक में माता-पिता तथा दादी-दादी या नाना-नानी से राम की वीरता, तेनाली राम की समझदारी तथा पंचतंत्र की कहानियां सुना करते थे. बड़ों के जीवन की आपाधापी में और सिकुड़ते परिवारों के बीच आज के बच्चे उस सानिध्य सुख से वंचित होने लगे हैं. डिजिटल युग में इसका समाधान […]
नयी दिल्ली : बच्चे 1980-90 के दशक में माता-पिता तथा दादी-दादी या नाना-नानी से राम की वीरता, तेनाली राम की समझदारी तथा पंचतंत्र की कहानियां सुना करते थे. बड़ों के जीवन की आपाधापी में और सिकुड़ते परिवारों के बीच आज के बच्चे उस सानिध्य सुख से वंचित होने लगे हैं. डिजिटल युग में इसका समाधान करने के लिए कहानी सुनाने वाला खिलौना नियो पेश किया गया है, जो एप आधारित है.
सोशल टॉयज के सह-संस्थापक अमित देशपांडे ने कहा कि यह माता-पिता को छोटे बच्चों को अपनी आवाज में कहानियां सुनने की अनुमति देता है. जरूरी नहीं कि वे अपने बच्चों के पास बैठे ही हों. इस एप का इस्तेमाल करके अभिभावक कहानियों को रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसे इंटरनेट के जरिये ‘नियो ‘ पर भेज सकते हैं और बच्चे अपनी इच्छा के अनुसार जब चाहे उन्हें सुन सकते हैं. दरअसल ‘नियो ‘ राक्षस की शक्ल का खिलौना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










