नहीं रहे किसान और श्रमिकों के नक्सली नेता खोकन दा

सिलीगुड़ी: किसान-श्रमिकों के नक्सली नेता खोकन दा ‘मजूमदार’ (86) नहीं रहे. 86 वसंत देख चुके खोकन दा को बुधवार को सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम के सामने सीपीआइ (एमएल) के बैनर तले बने मंच पर नक्सलियों ने ‘लाल सलाम’ के जरिये श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देनेवालों में सीपीआइ (एमएल) के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभिजीत मजूमदार, महासचिव बिशम, […]
आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए देश की अखंडता, एकता और शांति के लिए काम किया. श्री मजूमदार ने खोकन दा की जीवन गाथा और उनकी उपलब्धियों से सबों को रूबरू कराते हुए कहा कि सीपीआइ (एमएल) ने एक कर्मठ और स्वाभिमानी नेता को हमेशा के लिए खो दिया है.
खोकन दा की अंतिम यात्रा शोभायात्रा के रूप में स्टेडियम के सामने से एयरव्यू मोड़ तक गयी. यहां से उनके शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया और खोकन दा के अंतिम इच्छा के तहत उनका पूरा पार्थिव देह दान कर दिया गया. विदित हो कि खोकन दा बीते कुछ रोज से बीमार चल रहे थे. सप्ताह भर पहले अचानक उनको अटैक आया उसके बाद उन्हें नक्सलबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया. यहां उनकी बिगड़ती हालत को देख उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आइसीयू में भरती किया गया. इसके बाद वेंटिलेशन में रखा गया. इलाज के दौरान ही उन्होंने सोमवार शाम को 7.50 बजे दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










