गोरखालैंड की मांग को लेकर ‘फटी छतरी जुलूस’
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Apr 2017 9:47 AM
विज्ञापन

दार्जिलिंग. गोरखाओं की समस्या का समाधान केवल अलग गोरखालैंड राज्य से ही संभव है. गोरखालैंड की मांग को लेकर गोजमुमो के युवा संगठन गोरखा जन मुक्ति युवा मोरचा (गोजयुमो) ने शहर में एक खास तरह की रैली निकाली. रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली में शामिल मोरचा समर्थक फटी हुई छतरियां हाथों में लिये हुए […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग. गोरखाओं की समस्या का समाधान केवल अलग गोरखालैंड राज्य से ही संभव है. गोरखालैंड की मांग को लेकर गोजमुमो के युवा संगठन गोरखा जन मुक्ति युवा मोरचा (गोजयुमो) ने शहर में एक खास तरह की रैली निकाली. रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली में शामिल मोरचा समर्थक फटी हुई छतरियां हाथों में लिये हुए थे. रैली के आगे एक गाड़ी देशभक्ति गीत बजाते हुए चल रही थी.
शहर के लाडेनला रोड, क्लब स्टैंड, एनपी रोड से होते हुए रैली चौक बाजार पहुंची. रैली में नारी मोरचा की प्रमुख तथा सभासद आशा गुरूंग, सभासद उर्मिला रूम्बा, युवा मोरचा टाउन कमेटी के सचिव एडविन लामा, एलेन छेत्री आदि प्रमुख रूप से शामिल थे.
चौक बाजार पहुंच कर रैली पथ सभा में बदल गई. सभा को संबोधित करते हुए एडविन लामा ने कहा कि गोरखाओं की समस्या का हल अलग राज्य से ही होगा. फटी छतरी लेकर जुलूस निकालने की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे फटी छतरी न धूप से बचा सकती है, न बारिश से. उसी तरह छोटे-मोटे उपायों से गोरखाओं की समस्या भी हल नहीं हो सकती. गोरखाओं को अपनी पहचान व संस्कृति के लिए मजबूत सुरक्षा कवच चाहिए, जो अलग गोरखालैंड ही दे सकता है. इसी तरह वक्तव्य अन्य नेताओं ने भी रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










