धारा 144 लगा शुरू की गयी पेड़ों की कटाई

जलपाईगुड़ी: लाटागुड़ी जंगल से गुजरनेवाली सड़क पर यातायात रोका गया. धारा 144 लगाकर पर्यावरण प्रेमियों को हटाया गया. तब जाकर पुलिस की मदद से वनकर्मी फ्लाइओवर के लिए सड़क किनारे के पेड़ काट सके. जलपाईगुड़ी के लाटागुड़ी के विचारभांगा में दो किलोमीटर सड़क और फ्लाइओवर का निर्माण होना है. इसके लिए 551 पेड़ काटने की […]
इसके बाद पुलिस ने पर्यावरण संगठनों के साझा मंच से जुड़े श्यामाप्रसाद पांडे, अनिर्वान मजूमदार, मानवेंद्र सरकार समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस इन्हें नागराकाटा थाने ले गयी. इसके बाद अन्य आंदोलनकारी पीछे हट गये. सुबह करीब 11 बजे से वनकर्मियों ने पेड़ों की कटाई शुरू की.आरा मिल विभाग के जलपाईगुड़ी जिला ऑफिस के रेंजर अनिल चंद्र दत्त ने बताया कि उनके पास 551 पेड़ों को काटने की अनुमति है. लेकिन फिलहाल 370 पेड़ों को काटने के लिए मार्किंग की गयी है. सभी पेड़ कॉमर्शियल प्रजाति के हैं. आज जितना संभव होगा, उतने अधिक पेड़ काटे जायेंगे.घटनास्थल पर मौजूद एएसपी निमा नरबू भूटिया ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर कोई झमेला नहीं हुआ. किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है. वहीं पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक आंदोलन को पुलिस के बूते कुचला गया. अब हम लोग ग्रीन ट्रिब्युनल के पास जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










