नोटबंदी के बाद से सोना तस्करी में हुआ इजाफा

Updated at :18 Mar 2017 7:49 AM
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से सोना तस्करी में हुआ इजाफा

सिलीगुड़ी. नोटबंदी के बाद से ही सिलीगुड़ी के रास्ते पूरे देश में अवैध तरीके से सोने की तस्करी में काफी इजाफा हुआ है. कालेधन को सफेद करने के लिए धनकुबेरों ने तस्करों से हाथ मिलाकर नया गोरखधंधा शुरू कर दिया है. अभी हाल ही में सोना तस्करी से जुड़े कई मामले सुर्खियों में आने के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. नोटबंदी के बाद से ही सिलीगुड़ी के रास्ते पूरे देश में अवैध तरीके से सोने की तस्करी में काफी इजाफा हुआ है. कालेधन को सफेद करने के लिए धनकुबेरों ने तस्करों से हाथ मिलाकर नया गोरखधंधा शुरू कर दिया है. अभी हाल ही में सोना तस्करी से जुड़े कई मामले सुर्खियों में आने के बाद जहां शासन-प्रशासन के होश उड़ गये हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में है. केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) भी हरकत में आ गया है.
सोना तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह ने सिलीगुड़ी को ट्रांजिट प्वाइंट बना लिया है. वैसे भी सिलीगुड़ी शहर पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार एवं कई अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्जीय सीमाओं से सटा होने और चिकेन नेक के दायरे में आने की वजह से हमेशा से ही तस्करों के लिए यह शहर सबसे सुरक्षित ही नहीं बल्कि पहली पसंद रहा है.

तस्कर सिलीगुड़ी को सबसे सुरक्षित कोरिडोर के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. नोटबंदी के बाद हाल के दिनों में सोना तस्करी में कुछ ज्यादा ही इजाफा हुआ है. इसका खुलासा डीआरआइ की सिलीगुड़ी विंग द्वारा चलाये गये मुहिम के दौरान मात्र महीने भर में दो बार करोड़ों की कीमत के अवैध सोने के बिस्किट व बार के साथ आधे दर्जन से अधिक तस्कर धराये जाने के बाद हुआ है. डीआरआइ के आधिकारिक सूत्रों की माने तो सोने की तस्करी में अचानक काफी इजाफा हुआ है. यह इजाफा नोटबंदी के बाद ही हाल के दिनों में हुआ है. डीआरआइ के एक अधिकारी ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि कुछ ही दिनों में करोड़ों की कीमत के अवैध सोने के साथ कई तस्करों को पकड़ा गया. दोनों ही मामलों में तस्करों का तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हुआ था और दोनों ही मामलों में सोने को सिलीगुड़ी के साथ-साथ देश के अन्य बड़े शहरों में खपत करने की तस्करों की योजना थी.

एक ताजा मामले में डीआरआइ की सिलीगुड़ी विंग ने खुफिया सूचना के आधार पर दो दिन पहले ही 15 मार्च बुधवार की सुबह शहर के मल्लागुड़ी से शिलांग की एक बोल्वो बस से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार तस्करों को अवैध सोने के बिस्किट व बार के साथ पकड़ा था. तस्करों में एक महिला माला स्वावी (25) के पहने हुए कोट के खुफिया पॉकेट से सोने के कई बिस्किट एवं ट्रॉली बैग से सोने के बार बरामद हुए. इस दौरान महिला के तीन पुरूष साथी एनके थुंगपु उर्फ जोसेफ (37), थंगखानमुंग (52) व लाल रोंगलाका (35) को भी डीआरआइ ने रंगेहाथ पकड़ा था. गिरफ्तार चारों तस्कर मिजोरम के आइजोल के रहनेवाले हैं. इनके पास से 11.5 किलो सोने के बिस्किट और बार बरामद हुआ जिनका भारतीय बाजार में साढ़े तीन करोड़ से भी अधिक आंका गया. इनकी योजना सोने की इतनी बड़ी खेप को सिलीगुड़ी के अलावा कोलकाता व दिल्ली में खपत करने की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola