मालदा टाउन स्टेशन के बाहर रेल पुलिस ने की गिरफ्तारी तीन तस्कर गिरफ्तार

मालदा: तस्करी करके बांग्लादेश ले जाये जा रहे एक हजार से अधिक कछुओं को मालदा टाउन स्टेशन के पास से बरामद किया गया. रेल पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के तीन कछुआ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. घटना शनिवार सुबह 10 बजे के करीब की है. गिरफ्तार तस्करों से प्राथमिक पूछताछ में […]
घटना शनिवार सुबह 10 बजे के करीब की है. गिरफ्तार तस्करों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्टेशन से आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी. इनके पास कछुओं से भरे 35 बैग थे. मालदा टाउन स्टेशन पर उतरकर इनकी योजना कछुओं को बांग्लादेश पहुंचाने की थी. सवाल उठ रहा है कि तीन लोग इतनी सारे बैगों में कछुए लेकर इतनी दूर चले आये और रास्ते में रेल पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों का नाम सुरेश कुमार (24), महेंद्र कुमार (23) और अजय कुमार (25) है.
रेल पुलिस ने बताया कि तस्करों के पास एक हजार से ज्यादा कछुए बरामद किये गये हैं. मालदा से गाड़ी पकड़कर दक्षिण दिनाजपुर जिले के सीमांत इलाके से कछुओं को बांग्लादेश पहुंचाये जाने की योजना थी. बताया जाता है कि रेल पुलिस ने इससे पहले कभी कछुओं की इतनी बड़ी बरामदगी नहीं की थी. मालदा डीआरएम मोहित सिन्हा ने बताया कि मालदा आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










