परीक्षा में नकल करने वालों की खैर नहीं

मालदा. नकल और परीक्षा केंद्र में अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार गौड़ बंग विश्वविद्यालय के अधीन कालेजों में स्नातक स्तर की परीक्षा में इ-मॉनिटरिंग व्यवस्था शुरू की जा रही है. निर्वाचन कमीशन द्वारा की जाने वाली वेबकास्टिंग की तर्ज पर विश्वविद्यालय भी व्यवस्था शुरू कर रहा है. इसके तहत 14 मार्च से […]
विश्वविद्यालय परीक्षा समूह विभाग के प्रभारी नियामक अध्यापक सनातन दास ने बताया कि पूरी व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है. अगर यह व्यवस्था सफल रही तो आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय की अन्य परीक्षाओं में भी ई-मॉनिटरिंग की जायेगी. सनातन दास ने बताया कि यह व्यवस्था चालू करने में 12 से 15 लाख रुपये का खर्च आयेगा. ई-टेंडर के माध्यम से भाड़े पर सीसीटीवी और वेब कैमरा लेकर परीक्षा केंद्रों में लगाये जायेंगे. गौड़ बंग विश्वविद्यालय के परीक्षा नियामक विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से परीक्षार्थियों के साथ-साथ इनविजिलेटरों और कालेज के माहौल पर नजर रखी जायेगी. सनातन दास ने बताया कि ई-मॉनिटरिंग व्यवस्था चालू होने के बाद हर कॉलेज में विजिलेंस टीम भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही अलग से डिस्ट्रिक्ट क्वार्डिनेटर रखने की भी जरूरत नहीं होगी. इससे जो बचत होगी, उसी खर्च से सीसीटीवी और वेब कैमरा लगाने की व्यवस्था हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










