मालदा के पर्यटन केंद्रों का होगा कायाकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2017 3:10 AM
मालदा: जिले के विभिन्न पर्यटन केन्द्रों में ढांचागत सुविधा बढ़ाने पर राज्य सरकार जोर दे रही है. अब तक जिले के कई ऐतिहासिक महत्व वाले पर्यटन केन्द्रों की उपेक्षा हो रही थी. प्राचीन बंगाल की राजधानी गौड़, अदीना तथा पांडुवा देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक मालदा आते हैं. लेकिन यहां ढांचागत सुविधाएं ठीक नहीं […]
राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव मान लिये जाने के बाद मालदा जिले को प्रमुख पर्यटन हब बनाने का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने आगे बताया कि पर्यटन स्थलों पर अच्छी सड़कें बनाने, साज-सज्जा, रोशनी आदि के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी जोरदार बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही अच्छे शौचालय बनाये जायेंगे और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न जलाशयों में वोटिंग की व्यवस्था की जायेगी. श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि मालद के महदीपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य सीमा सड़क पर दोनों ओर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से एक करोड़ 88 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं. शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जायेगा. इस सड़क की अपनी एक अलग महत्ता है. यह भारत और बांग्लादेश के बीच वाणिज्य सड़क है. यहां भी पर्यटक आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










