तृणमूल नेता को पुलिस ने छुड़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 1:07 AM
मालदा. अपहरण के तीन दिनों बाद ही पुलिस को तृणमूल कांग्रेस के आदिवासी नेता को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने में सफलता मिली. शनिवार को मालदा जिला अदालत में पेश करने के बाद आदिवासी नेता आशुतोष महतो को सही सलामत उनके घर पहुंचा दिया गया. आशुतोष महतो की पत्नी ने स्थानीय अनारूल शेख सहित चार […]
पुलिस ने बताया कि अपहरणकारियों ने फिरौती के रूप में दो लाख रूपये की मांग की थी. आरोपी जिस नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे, उसकी जांच करते हुए पुलिस आशुतोष तक पहुंची. कालियाचक थाना अंतर्गत वाखरपुर इलाके के एक खाली पड़े मकान में आशुतोष महतो को बंदी बनाकर रखा गया था. जानकारी के आधार पर पुलिस शनिवार की सुबह सादे पोशाक में अभियान चलाकर आशुतोष महतो को सही सलामत बरामद कर लिया.
आशुतोष ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश उस समय वहां थे,लेकिन दोनों को पुलिस के आने की भनक मिल गयी.उसके बाद वह दोनों फरार हो गये.उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय अनारूल शेख कुख्यात अपराधी है. कुछ समय पहले उसने रंगदारी की मांग की थी. रूपया नहीं देने पर अपहरण कर रूपये ऐंठने की योजना बनाइ गयी. इस संबंध में मालदा जिला तृणमूल अध्यक्ष मोअज्जम हुसैन ने बताया कि अपहरण के इस मामले की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










