भाजपा और तृणमूल आमने-सामने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 1:14 AM

विज्ञापन

जलपाइगुड़ी. नोटबंदी की घोषणा के करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी राज्य की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है. दोनों ही पार्टियों की ओर से बुधवार को नोटबंदी के समर्थन और विरोध में एक रैली निकाली गयी.बुधवार को नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस जिला लीगल सेल […]

विज्ञापन
जलपाइगुड़ी. नोटबंदी की घोषणा के करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी राज्य की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है.

दोनों ही पार्टियों की ओर से बुधवार को नोटबंदी के समर्थन और विरोध में एक रैली निकाली गयी.बुधवार को नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस जिला लीगल सेल की ओर से एक रैली निकाली गयी. उसके बाद शहर के समाजपाड़ा में करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया.इसमें भारी संख्या में वकील शामिल थे.

इनलोगों का कहना था कि नोटबंदी के नाम पर मोदी सरकार आम लोगों को परेशान कर रही है.कालाधन के नाम पर आमलोगों को परेशान करने के अलावा और कुछ भी नहीं किया जा रहा है. दूसरी तरफ नोटबंदी के समर्थन के साथ ही राज्य मे शिशु तस्करी ,भाजपा सर्मथकों को झूठे मामलों में फंसाने आदि का आरोप लगाते हुए भाजपा की ओर से भी यहां एक रैली निकाली गयी. रैली में शामिल सभी लोग जिला शासक कार्यालय गये और वहां उनको एक ज्ञापन दिया.यहां घंटे भर तक विरोध प्रदर्शन भी किया गया. 12 सूत्री मांगों को लेकर जिला शासक को ज्ञापन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola