प्रकोप. अंडमान में बारिश सेे बंगाल में भी चिंता, हावड़ा के नौ फंसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 1:08 AM
विज्ञापन
हावड़ा. अंडमान व निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश व तूफान के कारण वहां बंगाल के लगभग 800 पर्यटक फंसे हुए हैं. इनमें हावड़ा के भी तीन परिवारों के नौ लोग शामिल हैं. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में स्थिति इतनी गंभीर है कि पर्यटकों के जीवन पर संकट छा गया है़ हावड़ा के […]
विज्ञापन
हावड़ा. अंडमान व निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश व तूफान के कारण वहां बंगाल के लगभग 800 पर्यटक फंसे हुए हैं. इनमें हावड़ा के भी तीन परिवारों के नौ लोग शामिल हैं. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में स्थिति इतनी गंभीर है कि पर्यटकों के जीवन पर संकट छा गया है़ हावड़ा के शिवपुर के रहनेवाले इन परिवारों के परिजन इस खबर से काफी चिंतित हैं.
गौरतलब है कि हावड़ा के शिवपुर के रहनेवाले मिहिर जाना, सुलता जाना, अनिका जाना, देवब्रत जाना, सुमित्रा जाना, कौशिक गोंड, रूमा गोंड, अलोलिका गोंड व सोमेश्वर गोंड घूमने के लिए अंडमान गये हुए हैं. मंगलवार को ये लोग अंडमान निकोबार गये थे और उसी दिन वहां मौसम बहुत खराब हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर तक मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं दिखाई दे रहे है़ं इसे लेकर इनके परिजन चिंतित हैं और सरकार की ओर से मदद की आस लगाये हैं. बारिश के कारण सभी फ्लाइट कैंसिल होने से परिस्थिति और गंभीर हो गयी है़
जानकारी मिली है कि पर्यटकों को खाना-पानी के अलावा रहने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है़ शिवपुर के रहनेवाले नौ लोग मंगलवार को अंडमान घूमने गयेे़ पोर्ट ब्लेयर पहुंचते ही मौसम खराब हो गया. फोन पर कभी-कभी परिवारवालों से बात हो रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










