मोबाइल पोस्ट ऑफिस से मिल रही है राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2016 12:34 AM
जलपाईगुड़ी: केंद्र सरकार द्वारा रद्द 500 तथा 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए डाक विभाग ने मोबाइल पोस्टऑफिस की शुरूआत की है. मोबाइल पोस्टऑफिस को मुख्य रूप से चाय बागानों में चलाया जा रहा है. बुधवार की सुबह चाय बागान के लोग अपने घर के सामने गाड़ी पर डाकघर को देखकर अवाक रह गये. […]
चाय बागानों तथा ग्रामीण इलाकों के लोग अपना काम-धंधा छोड़कर नोट बदलने के लिए बैंकों की लाइन में लगे हुए हैं. ऐसे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने मोबाइल वैन की शुरूआत की है. यह एक विशेष प्रकार का वाहन है जिसमें कैश एक्सचेंज काउंटर बनाये गये हैं. चाय बागानों तथा ग्रामीण इलाकों के लोग अपने पुराने नोट लाकर उसे नये नोट में बदल सकते हैं. इस मोबाइल वैन में जहां डाक विभाग के कर्मचारी रहेंगे, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात किये गये हैं. सरस्वतीपुर चाय बागान से नोट बदलने का काम शुरू हो रहा है. एमएस नीतू ने आगे बताया कि मांग के अनुरूप ऐसे मोबाइल वैनों की संख्या बढ़ायी भी जा सकती है. लोग अपना परिचय पत्र देकर 1000 तथा 500 के नोट बदल सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










