डाकघर के बचत खाते से ग्राहकों के रुपये हुए गायब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2016 8:19 AM

विज्ञापन

कूचबिहार. डाकघर के कर्मचारियों ने सरकारी विभाग को एक चिटफंड में बदल दिया है. कई चिटफंड कंपनियों द्वारा प्रताड़ना के बाद अब सरकारी डाकघर से भी ग्राहकों का रुपया गायब हो गया. केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार के नोट पर पाबंदी लगाये के बाद पूरे देश में हलचल तेज है. चेंगराबांधा डाकघर […]

विज्ञापन
कूचबिहार. डाकघर के कर्मचारियों ने सरकारी विभाग को एक चिटफंड में बदल दिया है. कई चिटफंड कंपनियों द्वारा प्रताड़ना के बाद अब सरकारी डाकघर से भी ग्राहकों का रुपया गायब हो गया. केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार के नोट पर पाबंदी लगाये के बाद पूरे देश में हलचल तेज है.

चेंगराबांधा डाकघर के ग्राहक जब अपने बचत खाते का हाल जानने पहुंचे तो दंग रह गये. पिछले कइ वर्षों से जमा किया गया रुपया बचत खाते में शून्य दिखा. जबकि ग्राहकों के बचत खाते पर प्रत्येक महीने जमा रकम पर सील, मुहर लगा हुआ है. डाकघर ग्राहक राजेश कुमार, राजू राय, मजिरूद्दीन ने बताया कि खाते से रुपया गायब होने की खबर मिलते ही चेंगराबांधा इलाके में सनसनी फाल गयी. ग्राहक अपने बचत खाते में जमा राशि देखने के लिए डाकघर पहुंचे.

घटना की जानकारी मिलते ही जलपाईगुड़ी से पोस्टल इंस्पेक्टर सव्यसाची वमर्न चेंगराबांधा पहुंचे. उन्होंने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच होगी. लेकिन फिर ग्राहक मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये मेखलीगंज थाने की पुलिस को उतरना पड़ा. पुलिस अधिकारी और पोस्टल अधिकारी ने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है. दोबारा से बचत खाते की जांच कर देखा जा रहा है.

इधर चेंगराबांधा डाकघर के मुख्य पोस्टमास्टर जय हांसदा कर्मचारी दिनेश वर्मन व गौतम राय ने आरोप को स्वीकार करते हुए कहा कि तीन ग्राहकों का 27 हजार, 25 हजार और 19 हजार रुपया हवा हो गया है. यह रुपया कर्मचारी अपने जेब से भर देंगे. इसके अतिरिक्त अन्य कई ग्राहकों के बचत खाते में रूपये की हेराफेरी होने का आरोप है. उसकी जांच की जा रही है. उसे भी ग्राहकों को लौटा दिया जायेगा. इस संबंध में जलपाईगुड़ी की पोस्ट अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवायी किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार चेंगराबांधा डाकघर के पोस्टमास्टर जय हांसदा को सस्पेंड कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola