दीपावली की रात चोरों ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 1:35 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. कहा जाता है कि दीपावली के दिन चोर भी लक्ष्मी का आवाहन करते हैं, लेकिन अलग ढंग से. आम लोग घरों में दीये जलाकर देवी की आराधना करते हैं, तो चोर हाथ साफ करने की फिराक में रहते हैं. सिलीगुड़ी में बदमाशों ने एटीएम तोड़कर अपनी दीपावली मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. कहा जाता है कि दीपावली के दिन चोर भी लक्ष्मी का आवाहन करते हैं, लेकिन अलग ढंग से. आम लोग घरों में दीये जलाकर देवी की आराधना करते हैं, तो चोर हाथ साफ करने की फिराक में रहते हैं. सिलीगुड़ी में बदमाशों ने एटीएम तोड़कर अपनी दीपावली मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. इस दौरान बदमाशों ने एटीएम के गार्ड की जमकर पिटाई कर दी. रविवार की रात यह घटना न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम काउंटर में घटी है. गार्ड स्वपन भौमिक ने आरोप लगाया कि घटना के समय रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के जवान आसपास नहीं थे. एटीएम मशीन ना तोड़ पाने पर बदमाश सुरक्षा कर्मचारी का पर्स लेकर भाग निकले.
स्वपन भौमिक से मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय दो बदमाश स्कूटी से स्टेशन परिसर में दाखिल हुए. एटीएम के निकट स्कूटी लगाकर दोनों एटीएम की ओर बढ़े. दरवाजा खोलकर दोनों अंदर आये और अचानक एटीएम मशीन तोड़ने लगे. गार्ड ने कहा कि जब वह उन्हें रोकने गये, तब उन दोनों ने मिलकर उन्हें पीटा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. काफी कोशिश के बाद एटीएम से रुपया ना निकाल पाने के बाद वे दोनों उनका पर्स लेकर फरार हो गये.
घटना के समय स्वपन भौमिक मदद के लिये काफी चिल्लाये, लेकिन कोई सामने नहीं आया. उनका आरोप है कि घटना के वक्त आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस का एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था. बदमाशों के भागने के बाद स्वपन भौमिक ने आरपीएफ, जीआरपी कर्मचारियों को बहुत ढूंढ़ा पर कोई नहीं मिला. इसके बाद वह उसी वक्त न्यू जलपाईगुड़ी जीआरपी थाने में जाकर घटना की जानकारी दी.
एनजेपी जीआरपी थाना प्रभारी स्वपन सरकार ने मौका-ए-वारदात के समय घटनास्थल पर जीआरपी कर्मचारियों की मौजूदगी के संबंध में चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ घटना की जांच की जायेगी. एटीएम काउंटर के सीसीटीवी में कैद फुटेज के जरिए बदमाशों को ढूंढ़ निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










