लायंस क्लब इंटरनेशनल की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

Published at :01 Aug 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब इंटरनेशनल की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

सिलीगुड़ी. लायंस क्लब इंटरनेशनल की नयी कार्यकारिणी के लिए रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया. डॉ डी पी राय को जिले का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. जिला गवर्नर को लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतराष्ट्रीय महानिदेशक जी एस होरा ने शपथ दिलायी. इसके साथ ही पूरी नयी कार्यकारिणी ने शपथ ली. इस क्रार्यक्रम […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. लायंस क्लब इंटरनेशनल की नयी कार्यकारिणी के लिए रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया. डॉ डी पी राय को जिले का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. जिला गवर्नर को लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतराष्ट्रीय महानिदेशक जी एस होरा ने शपथ दिलायी. इसके साथ ही पूरी नयी कार्यकारिणी ने शपथ ली. इस क्रार्यक्रम में लायंस क्लब के पीआईडी नरेंद्र भंडारी, कमल केडिया सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे.

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में ही लायंस क्लब ऑफ मालदा रेनबो के वरिष्ठ सदस्य राम रतन अग्रवाल और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद एक-एक कर सभी लायन ने उन दोनों की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उल्लेखनीय है कि राम रतन अग्रवाल और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल की मालदा में उनके एक कर्मचारी ने हत्या कर दी थी. लायंस क्लब इंटरनेशनल ने हमेशा इस परिवार के साथ खड़ा रहने का वादा किया है. अपना वक्तव्य रखते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतराष्ट्रीय महानिदेशक जी एस होरा ने कहा कि स्वर्गीय राम रतन अग्रवाल और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल लायंस क्लब के काफी सक्रिय सदस्य थे. उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी.

जिला पीआरओ पार्थ गुहा ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल की नयी जिला कार्यकारिणी गठित हुई है. आज नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करनेवालों को पुरस्कार वितरण भी किया गया. लायंस क्लब इंटरनेशनल अपनी शताब्दी वर्षगांठ मना रहा है. लायंस क्लब इंटरनेशनल की नयी जिला कार्यकारिणी पर्यावरण, युवा और गरीबी सहित पांच बिंदुओं पर प्राथमिकता के साथ काम करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola