बीएड फीस विवाद को लेकर बैठक 21 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2016 6:45 AM
मालदा: फीस को लेकर पैदा हुए विवाद के हल के लिए गौड़बंग विश्वविद्यालय के उपाचार्य (वाइस चांसलर) गोपाल चंद्र मिश्र ने सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेजों के मालिकों की बैठक आगामी 21 जून को बुलायी है. गुरुवार को मालदा और उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर जिलों के 22 बीएड कॉलजों के कई विद्यार्थियों ने फीस कम करने […]
आरोप है कि इसी दौरान कुछ बाहरी लोग अचानक वाइस चांसलर के कक्ष में घुसे और आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं को मारपीट कर बाहर निकाला. आंदोलनकारी बीएड विद्यार्थियों का आरोप है कि मारपीट की घटना के पीछे तृणमूल छात्र परिषद के समर्थक हैं. हालांकि जिला तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रसेनजीत दास ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.
हमने इस मामले को लेकर आगामी 21 जून को सभी बीएड कॉलेजों के मालिकों की बैठक बुलायी है. हालांकि वाइस चांसलर ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएड की फीस किसी तरह से भी कम नहीं हो पायेगी. उन्होंने कहा कि गुरुवार को मेरे कक्ष में कुछ बाहरी लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की. इस बारे में इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










