विस सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे भाजपा विधायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2016 1:25 AM

विज्ञापन

कोलकाता. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के अभिभाषण के साथ शुक्रवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा. यह सत्र चार जुलाई तक चलेगा. 24 जून को वित्त मंत्री अमित मित्रा वित्त वर्ष 2016-17 के लिए बजट पेश करेंगे. विधानसभा चुनाव के पहले श्री मित्रा ने चार माह के लिए लेखानुदान पेश किया था, लेकिन चुनाव के […]

विज्ञापन

कोलकाता. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के अभिभाषण के साथ शुक्रवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा. यह सत्र चार जुलाई तक चलेगा.

24 जून को वित्त मंत्री अमित मित्रा वित्त वर्ष 2016-17 के लिए बजट पेश करेंगे. विधानसभा चुनाव के पहले श्री मित्रा ने चार माह के लिए लेखानुदान पेश किया था, लेकिन चुनाव के बाद नयी सरकार का गठन हुआ है.

श्री मित्रा नयी सरकार की ओर से आम बजट पेश करेंगे. भाजपा अध्यक्ष व विधायक दिलीप घोष ने विधानसभा अध्यक्ष को गुरुवार को जानकारी दी कि चूंकि सिलीगुड़ी में शुक्रवार से भाजपा का राज्य अधिवेशन शुरू हो रहा है. इस कारण उनके विधायक राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उपस्थित नहीं रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola