ट्रांसपोर्टरों की मकान मालिक के साथ ठनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 1:35 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी थाने के निकट मुंदरा कम्पाउंड में ट्रांसपोर्टरों और मकान माकिल के बीच ठन गयी है. सिलीगुड़ी रोडवेज व्यवसायी एसोसिएशन के महासचिव अरविंद घोष ने मालिक पक्ष पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है. आज एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि मुंदरा परिवार पिछले कई दिनों से वेवजह व्यवसासियों को […]
जिनमें से चार सिलीगुड़ी रोडवेज एसोसिएशन के सदस्य है. ये रोडवेज व्यवसायी करीब पिछले 40 वर्षों से यहां किराये पर गोडाउन लेकर हैं. माल से लदी गाड़ियां यहां अनलोड भी होती है और यहां से माल लोड कर अन्यत्र भी ले जाते हैं. श्री घोष का कहना है कि मालिक पक्ष मुंदरा परिवार के लोग व्यवसासियों को वेवजह परेशान कर रहे हैं.
मालिक पक्ष व्यवसासियों को हटाना चाहते हैं. इस कारोबार को स्थानांतरित करना इतना आसान नहीं है. इससे व्यवसाय को काफी नुकसान होगा. श्री घोष ने बताया कि पहले से ही करीब 33 फीट का गेट था जिसे मालिक पक्ष की ओर से अब 15 फीट कर दिया गया है. इसके अतिरिक्त ट्रकों की आवाजाही भी रोकी जा रही है. मालिक पक्ष की ओर से गेट के खुलने का समय सुबह आठ बजे से शाम के आठ बजे तक निर्धारित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सिविल जज से यथास्थित बनाये रखने का आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है. श्री घोष का कहना है कि गेट खुले रहने का समय पहले से निर्धारित नहीं था. वैसे भी नियमानुसार रोडवेज की ट्रक रात के नौ बजे के बाद ही निकलती है, और सुबह आठ बजे तक गोडाउन में खड़ी हो जाती है. इतने वर्षों में मालिक पक्ष की ओर से कोई रोकटोक नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










