गोजमुमो ने भी की पंचायत चुनाव कराने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 1:21 AM
दार्जिलिंग : राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद गोजमुमो ने पहाड़ पर पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन करने का एलान किया है़ विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा इस महीने की 19 तारीख को होना है़ दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में इसको लेकर गहमा-गहमी काफी तेज हो गयी है़ माना जा रहा […]
गोजमुमो के केन्द्रीय कमिटी के एक नेता ने कहा कि यहां पंचायत चुनाव होना जरूरी है़ इस मांग को लेकर मोरचा पहले से ही सरकार पर दबाव बनाते आ रही है़ इस मामले में मोरचा की नीति स्पष्ट है़ पार्टी पहाड़ पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में है़ जीटीए समझौते में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का उल्लेख है़ अब इसके लिए संविधान संशोधन करना है या क्या करना है,यह सरकार की जिम्मेदारी है़ उन्होंने कहा कि 19 को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेगी़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










