पूरे चुनाव पर रहेगी खुफिया निगरानी

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. राज्य विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष रूप से कराने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. एक ओर जहां भारी संख्या में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, वहीं दूसरी ओर शहर तथा मतदान केन्द्रों पर खुफिया निगरानी रखने की भी व्यवस्था की गई है. इसी क्रम […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. राज्य विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष रूप से कराने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. एक ओर जहां भारी संख्या में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, वहीं दूसरी ओर शहर तथा मतदान केन्द्रों पर खुफिया निगरानी रखने की भी व्यवस्था की गई है. इसी क्रम में पूरे जलपाईगुड़ी शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. मंगलवार से इन कैमरों को लगाने का काम शुरू हो गया.

शहर के कदमतला मोड़ में इस प्रकार के कैमरे लगाये गये हैं. सिर्फ जलपाईगुड़ी ही नहीं, बल्कि जिले के सभी सात विधानसभा केन्द्रों के महत्वपूर्ण इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले सात दिनों के अंदर जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जायेंगे.

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि ये कैमरे केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर लगाये जा रहे हैं. जलपाईगुड़ी शहर के कदमतला के अलावा बेगूनटाड़ी सहित अन्य स्थानों पर कैमरा लगाने का काम शुरू हो गया है. इसके अलावा मालबाजार के कैलटेक्स मोड़, मयनागुड़ी के दुर्गाबाड़ी, धूपगुड़ी के चौपथी में भी कैमरे लगाये जायेंगे. हरेक विधानसभा केन्द्र में सात से आठ कैमरे लगाये जाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola