जर्नलिस्ट क्लब को जमीन दिये जाने पर माकपा ने उठाये सवाल
सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब को नये भवन के लिए कावाखाली में पांच कट्टा जमीन व 20 लाख रूपये के आर्थिक अनुदान के अलावा शिलान्यास समारोह में उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव द्वारा भी 50 हजार रूपये के आर्थिक सहयोग किये जाने को लेकर वामपंथी नेता […]
श्री सरकार ने मीडियाकर्मियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि विचारक को उपहार देना और लेना दोनों ही अनैतिक है. मीडिया के सवाल, जब अशोक भट्टाचार्य वाम सरकार में मंत्री थे तब उन्होंने भी सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब को कंचनजंघा स्टेडियम में जगह दिया था तो वह क्या उपहार नहीं था, के जवाब में उन्होंने कहा कि उस समय कोई चुनाव नहीं था.
इस दौरान श्री सरकार ने सिलीगुड़ी के विधायक डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एसजेडीए घोटाले के आरोपों से विधायक महोदय अभी बरी नहीं हुए हैं ऐसे में उनके विधायक फंड से पुलिस आयुक्त को शववाही वाहन लेना उचित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










