राजनीति: 27 को नयी पार्टी के एलान की घोषणा कर रखी है हर्क बहादुर ने, क्या हर्क बहादुर को नयी पार्टी बनाने देंगी ममता?
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी क्या पहाड़ के कद्दावर नेता डॉ हर्क बहादुर को नयी पार्टी बनाने देंगी या उन्हें भी मुकुल राय के ही नक्शे कदम पर चलने को मजबूर करेंगी? बंगाल विधानसभा चुनाव अब निकट है. हर्क बहादुर द्वारा नयी पार्टी के गठन को लेकर पहाड़ की राजनीति में संशय बना हुआ है. […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी क्या पहाड़ के कद्दावर नेता डॉ हर्क बहादुर को नयी पार्टी बनाने देंगी या उन्हें भी मुकुल राय के ही नक्शे कदम पर चलने को मजबूर करेंगी? बंगाल विधानसभा चुनाव अब निकट है. हर्क बहादुर द्वारा नयी पार्टी के गठन को लेकर पहाड़ की राजनीति में संशय बना हुआ है. पहाड़ की राजनीति के माहिरों का कहना है कि अगर हर्क बहादुर नयी पार्टी के गठन को लेकर गंभीर हैं, तो फिर वह ममता की राह क्यों ताक रहे हैं.
इन दिनों ममता पहाड़ के दौरे पर हैं और उनके साथ बंगाल या उत्तर बंगाल ही नहीं, बल्कि पहाड़ की राजनीति में भी अपना वजूद रखनेवाले मुकुल राय भी हैं. ममता 24 जनवरी तक पहाड़ पर रहेंगी और डॉ छेत्री ने नयी पार्टी के घोषणा की तारीख उसके तीन दिन बाद की यानी 27 जनवरी रखी है. जानकारों की मानें तो ममता के पहले से तय पहाड़ दौरे की बाट जोह रहे हैं डॉ छेत्री. अगर ममता उन्हें पहाड़ की अहम जिम्मेदारी संभालने के लिए राजी कर लेती हैं, तो हो सकता है कि वह नयी पार्टी गठित करने का इरादा छोड़ दें. जिस तरह तृणमूल के ‘बागी’ सांसद मुकुल राय ने अलग पार्टी बनाने का इरादा अब छोड़ दिया है, हो सकता है उसी तरह डॉ छेत्री भी नयी पार्टी के एलान की बात छोड़ दें. राजनैतिक विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें ममता जीटीए चीफ के उम्मीदवार के रूप में पेश करने का ऑफर दे सकती हैं.
ममता यह अच्छी तरह जानती हैं कि पहाड़ पर तृणमूल का अस्तित्व नगण्य है और डॉ छेत्री ही पहाड़ पर तृणमूल के तारनहार बन सकते हैं. फिलहाल हिल्स तृणमूल का दायित्व जो लोग संभाल रहे हैं, उनमें इतना दमखम नहीं है कि वे पहाड़ पर गोजमुमो जैसी मजबूत पार्टियों का मुकाबला कर सकें. अगर हर्क बहादुर को नयी पार्टी न बनाने एवं तृणमूल में शामिल करने में ममता कामयाब हो जाती हैं, तो पहाड़ पर तृणमूल का दावा काफी मजबूत हो जायेगा. अब पहाड़ की जनता टकटकी लगाये बैठी है कि 24 जनवरी के बाद डॉ हर्क बहादुर राजनीति की बिसात पर कौन सा मोहरा चलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










