रातों रात गायब हो गयी 2.5 लाख की बाइक
कोलकाता. कुख्यात चोरों का गिरोह रातों रात एक अपार्टमेंट के अंदर से 2.5 लाख रुपये की कीमती बाइक चुरा कर भाग निकले. घटना शनिवार शाम पांच बजे से लेकर रविवार सुबह के बीच खड़दह इलाके के पीएन मुखर्जी रोड में स्थित एक अपार्टमेंट के अंदर की है. बाइक के मालिक का नाम डॉ कामरान सिद्दीकी […]
इस घटना के बाद कामरान खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में बताया कि गत 26 सितंबर को उन्होंने केटीएम आरसी 390 मॉडल की बाइक 2.5 लाख रुपये में खरीदी थी.
रविवार सुबह जब वह सोकर उठे तो एपार्टमेंट के स्टैंड में सभी बाइक थीं, लेकिन उनकी बाइक गायब दिखी. इसके बाद वे थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने पूरी जानकारी के बाद शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठंड के समय कुछ चोरों का गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहता है. उस गिरोह की तलाश शुरू कर दी गयी है. जल्द गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










