गाजलडोबा में मादा हाथी की मौत
जलपाईगुड़ी : दुर्गापूजा की दशमी तिथि की सुबह जलपाईगुड़ी के गाजलडोबा इलाके में विद्युत तार के संपर्क में आने से एक व्यस्त मादा हाथी की मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह इलाके के निवासियों ने मृत हाथी का शव देखकर वन विभाग को इसकी जानकारी दी. अक्तूबर महीने में करंट लगने की वजह से दूसरी […]
जलपाईगुड़ी : दुर्गापूजा की दशमी तिथि की सुबह जलपाईगुड़ी के गाजलडोबा इलाके में विद्युत तार के संपर्क में आने से एक व्यस्त मादा हाथी की मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह इलाके के निवासियों ने मृत हाथी का शव देखकर वन विभाग को इसकी जानकारी दी. अक्तूबर महीने में करंट लगने की वजह से दूसरी बार हाथी की मृत्यु हुई है.
इससे पहले भी एक नर वयस्क हाथी की मौत चाय बागान से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से हुई थी. तारघेरा रेंज के वनकर्मियों ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. लेकिन जिस स्थान पर हाथी का शव का पाया गया वह बैकुंठपुर रेंज के अंतर्गत आता है. हाथी का शव का जहां से बरामद हुआ वहां बिजली के तार भी पाये गये हैं. इसे देखकर करंट लगने का संदेह जरूर किया जा रहा है, लेकिन तारघेरा रेंज के रेंजर मुकेश सरकार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










