तृणमूल में शामिल होंगे विधायक जोसेफ मुंडा
जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी के नागराकाटा के कांग्रेस विधायक जोसेफ मुंडा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव जोसेफ के इस निर्णय से काफी खुश हैं. उन्होंने जोसेफ के निर्णय का स्वागत किया है. इस बात को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में तरह-तरह की आलोचना की जा रही है. इस […]
इस बारे में उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने पूछने पर बताया कि जोसेफ मुंडा इलाके के विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. दूसरी ओर, जोसेफ मुंडा ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मंत्री गौतम देव ने विकास के कई काम किये हैं.
इसलिए वह मंत्री का आभारी हैं. दूसरी ओर, जानकारी मिली है. सुसंहत शिशु विकास केंद्र (आइसीडीएस) में नियुक्ति मामले को लेकर जोसेफ मुंडा ने राज्य सरकार के खिलाफ मामला किया था. जोसेफ मुंडा ने आज मंत्री गौतम देव को बता दिया कि राज्य सरकार के खिलाफ किये गये आइसीडीएस मामला को वह वापस ले रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने इलाके के विकास के लिए सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के मंत्री के साथ अच्छा संबंध बनाये रखना जरूरी है. इसलिए जोसेफ मुंडा ने कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है. उल्लेखनीय है कि 2011 के विधानसभा चुनाव में नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र से जोसेफ मुंडा कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










