दो सितंबर को होगी देशव्यापी श्रम हड़ताल
सिलीगुड़ी. नक्सली संगठन भाकपा (माले) का 26 जून को राष्ट्रव्यापी गणतंत्र बचाओ आंदोलन होने जा रहा है. साथ ही दो सितंबर को देशव्यापी श्रम हड़ताल का एलान किया गया है. इन आंदोलनों का एलान आज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी में किया. उन्होंने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के […]
शिक्षा के अधिकार कानून को ताक पर रखा जा रहा है और शिक्षा नीति को तोड़ा-मरोडा जा रहा है. वहीं, बंगाल में ममता सरकार की ही नीति व कानून का दंश जनता ङोलने को मजबूर है. तृकां के नेता-मंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मदन मित्र जैसे तृकां के दबंग नेता सारधा चिटफंड जैसे मामले में जेल की हवा खाने के बावजूद परिवहन मंत्रलय के सिंहासन पर विराजमान हैं. श्री मित्र हवालात से ही अपने मंत्रलय को कंट्रोल कर रहे हैं. वहीं, पहाड़ के अभागोली नेता मदन तामांग हत्याकांड के सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद ममता सरकार की ओछी राजनीति के वजह से ही सभी खुलेआम घूम रहे हैं. श्री भट्टाचार्य ने केंद्र व राज्य सरकार की तीखी भर्त्सना करते हुए कहा कि हर ओर से गणतंत्र पर हमला किया जा रहा है और श्रम कानून को भी दोनों सरकार मानने को तैयार नहीं है.
श्रम विरोधी कानून व सरकार की ओछी राजनीति की खामियाजा श्रमिक भुगत रहे हैं. उनसे उनका अधिकार छीना जा रहा है. केवल चाय बगान ही नहीं बल्कि अधिकांश क्षेत्रों में ही श्रमिकों की भूखमरी लगातार जारी है. सिलीगुड़ी में दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान संगठन की केंद्रीय कमेटी ने 26 जून को पूरे देश में गणतंत्र बचाओ आंदोलन एवं दो सितंबर को देशव्यापी श्रम हड़ताल करने का फैसला लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










