घुसपैठ का केंद्र बना तीनबीघा कॉरिडोर
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर के निकट तीनबत्ती मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार आठ बांग्लादेशियों ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किये हैं. इन बांग्लादेशियों को बीएसएफ की खुफिया विंग ने गिरफ्तार किया था. बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कूचबिहार जिले का तीनबीघा कॉरिडोर घुसपैठ का सबसे बड़ा केंद्र के रूप में उभर कर सामने […]
इसी का फायदा उठा कर सक्रिय दलाल बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करा देते हैं. इनका काम सिर्फ इतने में ही खत्म नहीं हो जाता. कई बांग्लादेशी काफी पहले से ही भारतीय नागरिक बन कर रह रहे हैं. बांग्लादेशियों को सीमा पार कराने तथा भारत में कहीं भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है. सिलीगुड़ी शहर में भी इस तरह के दलाल सक्रिय है. पूछताछ के दौरान इनलोगों ने बताया है कि सिलीगुड़ी शहर का इस्तेमाल मुख्य रूप से ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में किया जाता है. बांग्लादेशियों को देश के दूसरे क्षेत्र में भेजने तथा उनको फिर से बुलाने के लिए सिलीगुड़ी शहर का इस्तेमाल किया जाता है. कल जिन आठ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी हुई है, उसमें से ईमादुल आलम नामक व्यक्ति करीब 20 साल से सिलीगुड़ी के टिकिया पाड़ा में रह रहा था. वह यहां पर बांग्लादेशी घुसपैठ के पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था. बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करनेवाले घुसपैठिये उससे संपर्क करते थे और वही उसे शरण देने का काम करता था. कल जो बांग्लादेशी गिरफ्तार हुए हैं, उसमें से सात बांग्लादेशी चेन्नई से काम कर लौट रहे थे और ईमादुल उसे एनजेपी स्टेशन लेने गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










