अभिजीत की मौत से सदमे में डूबा शहर, शोक संवेदनाओं का लगा तांता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 2:13 AM
सिलीगुड़ी : कोलकाता से लौटने के दौरान बहरमपमुर में हुए सड़क हादसे में सिलीगुड़ी जिला भाजपा सांगठनिक अध्यक्ष अभिजीत रॉय चौधरी की मौत से शहवासी सदमे में है. शहर में उनके मरने की खबर आते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया. उनकी मौत पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच […]
सिलीगुड़ी : कोलकाता से लौटने के दौरान बहरमपमुर में हुए सड़क हादसे में सिलीगुड़ी जिला भाजपा सांगठनिक अध्यक्ष अभिजीत रॉय चौधरी की मौत से शहवासी सदमे में है. शहर में उनके मरने की खबर आते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया. उनकी मौत पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की. शनिवार शाम को भाजपा के राज्य सभा सांसद मुकुल राय तथा दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट आश्रम पाड़ा स्थित उनके घर पहुंचे.
इस दौरान उन दोनों नेताओं ने काफी देर तक परिवार वालों से बात की और उन्हें सांत्वना दी. संवाददाताओं से बात करते हुए मुकुल राय ने बताया कि अभिजीत भाजपा का उभरता हुआ चेहरा था. उन्होंने बताया कि राजू बिष्ट तथा अभिजीत राय चौधरी को हटाने के लिए विरोधियों ने अनेकों प्रयास किया था. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में अभिजीत की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. वहीं अभिजीत की पत्नी इस हादसे को दुर्घटना मानने को तैयार नहीं है. वह इस घटना को साजिश के तहत हत्या बता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










