बुनियादी सुविधाओं से छीटमहलवासी वंचित

कूचबिहार : छीटमहल इलाकों की अदला-बदली हुई है, इसके बावजूद यहां रहने वालों को न तो उन्हें नागरिकता मिली है और न ही उनकी बुनियादी जरूरतें जैसे शिक्षा और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है. शनिवार को दिनहाटा महकमा के करला-दो छीट इलाके का परिदर्शन करने के बाद बंगाल मानवाधिकार सुरक्षा मंच के पक्ष […]
कूचबिहार : छीटमहल इलाकों की अदला-बदली हुई है, इसके बावजूद यहां रहने वालों को न तो उन्हें नागरिकता मिली है और न ही उनकी बुनियादी जरूरतें जैसे शिक्षा और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है. शनिवार को दिनहाटा महकमा के करला-दो छीट इलाके का परिदर्शन करने के बाद बंगाल मानवाधिकार सुरक्षा मंच के पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहीं फिल्म अभिनेत्री अपर्णा सेन और बोलान गांगुली ने रविवार को कूचबिहार के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त मंतव्य किया. उन्होंने बताया कि छीटमहल इलाके में जाने से बीएसएफ से लेकर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें रोका गया है. बावजूद इसके उन लोगों ने बाहर से ही स्थानीय लोगों से भेंटकर उनकी हालत जाननी चाही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




