घोक्साडांगा में अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : जिले के माथाभांगा महकमा अंतर्गत घोक्साडांगा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में अवैध शराब की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के नाम हैं, बबलू राय (42) और जगत चंद्र लस्कर (37). इनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ सौ बोतल शराब बरामद की है. इसके अलावा […]

विज्ञापन

कूचबिहार : जिले के माथाभांगा महकमा अंतर्गत घोक्साडांगा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में अवैध शराब की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के नाम हैं, बबलू राय (42) और जगत चंद्र लस्कर (37). इनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ सौ बोतल शराब बरामद की है. इसके अलावा आरोपियों के पास से एक एक मोटरबाइक और एक टोटो भी जब्त की गयी हैं.

विज्ञापन

पुलिस सूत्र के अनुसार, गिरफ्तार जगत चंद्र लस्कर माथाभांगा थानांतर्गत निशिगंज के कोदालखेती इलाके का निवासी है, जबकि बबलू राय घोक्साडांगा थानांतर्गत अठारहकोठा के कालापानी इलाके का निवासी है. ये दोनों टोटो और मोटरबाइकों में शराब की खेप ले जा रहे थे, जब गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमेरडांगा इलाके से उन्हें रोककर तलाशी ली गयी. घोक्साडांगा थाना के ओसी राहुल तालुकदार ने बताया कि प्रेमेरडांगा इलाके में अवैध शराब की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola